Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 21

Pages

ब्रेकिंग

गांजा तस्कर को 12 साल की सश्रम कैद, 1 लाख जुर्माना

रायपुर।  गांजा तस्कर अरुण कुमार जाटव को रायपुर के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव ने 12 वर्ष के सश्रम कैद और एक लाख रुपये के जुर्माने ...



रायपुर। गांजा तस्कर अरुण कुमार जाटव को रायपुर के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव ने 12 वर्ष के सश्रम कैद और एक लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। गांजा तस्कर अरुण कुमार जाटव हरियाणा के फरीदाबाद शहर के म.नं. 198, वार्ड नं. 13 एसी नगर नीट स्कोर्ड हास्पिटल के पास का निवासी है। 18 नवंबर 2017 को आंरग थाने की पुलिस टीम ने अरुण कुमार जाटव को 182 किलोग्राम गांजा का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया था।

इस मामले में दर्ज प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में चल रही थी। विद्वान न्यायाधीश ने दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं का पक्ष सुनने के उपरान्त फैसला सुनाया है। इस मामले मेें शासन के पक्ष से पैरवी विशेष लोक अभियोजक विनोद भारत ने की। जुर्माने की राशि न अदा करने पर एक वर्ष के अतिरिक्त सश्रम कैद की सजा भुगतनी होगी। यह फैसला 27 दिसंबर 2021 को सुनाया गया।

No comments

सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्य...

सुशासन तिहार में खालेबेन्दी के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी प...

शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने युक्तियुक्तकरण जर...

पेलमनाला जलाशय योजना के लिए 8.16 करोड़ रूपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अतंर्गत जशपुर ...

वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में निवेश आवश्यक: गुटेरेस

संसदीय दलों की विदेश यात्रा कल से शुरू

सवाल पूछने वालों को चुप कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता : का...

खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध : रेखा ग...

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: योगी