Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

ब्रेकिंग

वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन पर चर्चा करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई बैठक…

नई दिल्ली। देश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन, फ्रंट लाइन वर्क्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार पीड़ि...



नई दिल्ली। देश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन, फ्रंट लाइन वर्क्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार पीड़ितों को अगले महीने से बूस्टर डोज देने की तैयारी चल रही है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए आज राज्य सरकारों के साथ बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में राज्यों के मुख्य सचिवों और चिकित्सा अधिकारियों को वैक्सीनेशन से संबंधित गाइडलाइन की जानकारी दी जाएगी। यह बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर बच्चों को टीका लगाने के लिए सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी की गई। इसके मुताबिक, 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए सिर्फ `कोवाक्सिन` वैक्सीन ही लगाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित आयु के नागरिकों को वैक्सीन की तीसरी खुराक और दूसरी खुराक के बीच कम से कम 9 महीने या 12 महीने का अंतराल रखना जरूरी  है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग CoWIN पर पंजीकरण कर सकेंगे। वर्ष 2007 या उससे पहले जन्म लेने वाले वैक्सीन लगाने के पात्र होंगे।


No comments

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलग राज्यों से लाये मजदूरों पर ब्लेड से हमला

'मोर गांव मोर पानी' अभियान बना जल संरक्षण का ऐतिहासिक जनांदो...

उद्यानिकी फसल से संतेर पोटाई हुए आर्थिक रूप से सशक्त

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...

DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

छत्तीसगढ़ में एक झटके में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या, गिरफ्तार