Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 23

Pages

ब्रेकिंग

पुलिस नक्सली मुठभेड़, दो इनामी महिला नक्सली हुई ढेर

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस से सफलता हासिल करते हुए 2 महिला नक्सली के ढेर होने की जानकारी दी है, वहीँ जवानों को इस...



दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस से सफलता हासिल करते हुए 2 महिला नक्सली के ढेर होने की जानकारी दी है, वहीँ जवानों को इस मुठभेड़ में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

एसपी पल्लव ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के गोंदेरस के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस पार्टी और डीआरजी के जवान निकले थे। इस दौरान वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये घटना तक़रीबन सुबह साढ़े पांच बजे की है। इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख माओवादी यहाँ से भाग खड़े हुए। जिसके बाद जवानों की टुकड़ी ने इलाके की सर्चिंग की जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए है। इन महिला नक्सलियों की शिनाख्ती भी हो गई हो गई है।

जिसमें एक महिला नक्सली की पहचान 5 लाख रुपये की इनामी हिड़मे कोहरामी के रूप में हुई है। हिड़मे कोहरामी मलंगिर एरिया कमेटी मेंबर है। वहीँ दूसरी महिला नक्सली की शिनाख्त 1 लाख के इनामी पोज्जे नीलवाया के रूप में की गई। जवानों ने सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 2 देसी कट्टा और 1 वाकी टाकी बरामद किया गया है। ये पूरा मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

No comments

मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियो...

अनियमित उपस्थिति पर सहायक शिक्षक निलंबित

योगेंद्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, बिजली बिल हुआ शून्य

उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से...

कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145...

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग ने राज्य स्तरीय प्रतियोग...

जर्जर मकान से मिला छूटकारा, अब पक्के मकान में हो रहा है गुजा...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भरतलाल के लिए बनी सहारा

ब्रिटेन के एनआरआई उद्योगपति की 94 साल की उम्र में मौत, PM मो...

बिना स्पॉन्सर के एशिया कप खेलेगी भारतीय टीम