Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

ब्रेकिंग

भिवानी में पहाड़ दरकने से 20-25 लोग दबे:3 शव निकाले, मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के



भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पहाड़ दरक गया, जिसमें 20 से 25 लोगों के दब गए। फिलहाल तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे कई पोकलेन मशीनें, ट्रक और अन्य वाहन भी दब गए। वहीं पहाड़ का जो हिस्सा गिरा है उसमें तीन बड़े पत्थर हैं, जिन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। NGT की रोक के कारण तोशाम के डाडम एरिया में खनन कार्य पर रोक थी। 

शुक्रवार को ही यहां रोक हटने के बाद खनन कार्य शुरू हुआ था। शनिवार सुबह 8:30 बजे खनन के दौरान पूरा पहाड़ दर गया और उसके नीचे करीब 20 से ज्यादा लोग नीचे दब गए। साथ ही मौके पर मौजूद ढुलाई के लिए खड़े वाहन और खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीनें भी दब गईं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। तीन लोगों के शव मलबे के नीचे से निकाले जा चुके हैं। पहाड़ दरकने से गिरे मलबे में कई हजार टन के तीन बड़े-बड़े पत्थर हैं। इन पत्थरों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम के पास बड़ी मशीनें नहीं हैं। 

जो यहां मशीनें उपलब्ध भी हैं उनकी क्षमता इतनी नहीं है कि इन पत्थरों को हटाना तो दूर हिला भी सकें। यदि इन्हें ब्लास्ट कर तोड़ा जाता है तो फिर नीचे दबा व्यक्ति यदि जिंदा भी होगा तो उसके बचने की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। प्रशासनिक टीम के पास अभी इस समस्या से निपटने का कोई उपाय नहीं है।

No comments

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...

मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कै...

कृति सेनन ने बॉलीवुड में 11 साल पूरे किये कृति सेनन ने बॉली...

रूस ने 112 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए