Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 18

Pages

ब्रेकिंग

भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी 28 को आएंगी रायपुर… पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक…

रायपुर:   भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नबीन 28 जनवरी को रायपुर प्रवास पर आ सकते हैं। उनकी मौजूदगी में बोरियाकल...



रायपुर: भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नबीन 28 जनवरी को रायपुर प्रवास पर आ सकते हैं। उनकी मौजूदगी में बोरियाकला स्थित भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक रखी गई है जिसमें हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ साथ आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक श्रीमती पुरंदेश्वरी करीब महीनेभर बाद रायपुर आएंगी। निकाय चुनाव के दौरान वह पूरी तरह दूर रही है। हालांकि इस बीच सहप्रभारी नितिन नबीन जरूर छत्तीसगढ़ आए और कई निकायों की बैठक भी ली। नगर नतीजे जारी होने के बाद प्रभारी और सहप्रभारी दोनों नहीं आए।

लंबे समय बाद दोनों नेताओं का छत्तीसगढ़ प्रवास तय हुआ है। बताते हैं कि दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्रियों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई जाएगी। इसके अलावा भाजपा द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान पर चर्चा होगी और नए संगठन जिला विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जाएगी।

No comments

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

ज़ेलेंस्की चाहें तो यूक्रेन युद्ध को 'खत्म' कर सकते हैं

सिद्धार्थ-जाह्नवी की रोमांटिक जोड़ी ने स्क्रीन पर जादू बिखेर...

ईशान किशन को झटका, दलीप ट्रॉफी 2025 से बाहर

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप

नौ मवेशियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा

बीजापुर में माओवादियों ने आईईडी विस्फोट किया, DRG जवान शहीद...

थाने के सामने हादसा सड़क पर तड़पता रहा युवक, नहीं पहुंची एंब...

भूस्खलन खतरे से ट्रेन संचालन प्रभावित

ट्रेन में सफर कर रही महिला के नौ लाख के जेवर चोरी