Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, May 27

Pages

ब्रेकिंग

खुशखबरी: महंगाई से मिलेगी राहत, देश के कुछ ही शहरों में मात्र 634 रुपये का एलपीजी सिलेंडर...

  नई दिल्ली :   मकर संक्रांति आने वाला है। इस त्योहार से पहले आम लोगों के लिए खुशखबरी है। गैस सिलेंडर अब आप मात्र 634 रुपये में घर ला पाएंगे...




 नई दिल्ली: मकर संक्रांति आने वाला है। इस त्योहार से पहले आम लोगों के लिए खुशखबरी है। गैस सिलेंडर अब आप मात्र 634 रुपये में घर ला पाएंगे। ये फायदा सिर्फ देश के कुछ ही शहरों में मिलेगा।

दिल्ली से लेकर पटना तक ये सिलेंडर कम दाम में मिलेगा। आप अगर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद जैसे शहरों में रहते हैं तो आपको एक सिलेंडर के लिए 633.50 रुपये से लेकर 697 रुपये खर्च करने होंगे।

ये आम सिलेंडर नहीं है इसमें 10 किलो ही गैस रहेंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए दाम 1 जनवरी को जारी किए गए थे। जो कि कॉमर्शियल सिलेंडर से 100 रुपया सस्ता है। बता दें कि 10-जनवरी-2022 से दुनिया भर में एलपीजी की औसत कीमत 57.81 भारतीय रुपया प्रति लीटर है। हालांकि,अलग-अलग देशों में एलपीजी की कीमतों में काफी अंतर है। विभिन्न देशों में कीमतों में अंतर एलपीजी के लिए विभिन्न करों और सब्सिडी के कारण है।

देश में नया कंपोजिट सिलेंडर लाया गया है। ये आम गैस सिलेंडर से काफी हल्का है। आम सिलेंडर 15 से 17 किलों का होता है। जो कि गैस भरने के बाद 30 किलों से ज्यादा हो जाता है। लेकिन कंपोजिट सिलेंडर 10 किलों गैस भरने के बाद भी ज्यादा भारी नहीं होता।

No comments