Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 20

Pages

ब्रेकिंग

पत्नी का दूसरे लड़के से था अफेयर, प्यार में रोड़ा बना पति तो महिला ने आशिक संग मिलकर कर दी हत्या

राजगढ़।  एक पत्नी ने अवैध संबंधों के कारण प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्नी और...



राजगढ़। एक पत्नी ने अवैध संबंधों के कारण प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सुठालिया थाना इलाके के बेरियाखेड़ी गांव की रहने वाली आरोपी महिला का उसके गांव में रहने वाले चैनसिंह लोधा (35) से अवैध संबंध थे।

महिला को उसके आशिक चैन सिंह लोधा ने एक मोबाइल दे रखा था, जिससे वह अक्सर उससे बात करती थी। लेकिन एक दिन पति रामदिनेश खाट ने उसको मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया और मोबाइल तोड़ दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। महिला ने अपने प्रेमी को यह बात बताई, तो उसने एक और नया मोबाइल ला कर महिला को दे दिया। फिर दोनों ने मिलकर रामदिनेश खाट की हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद 21-22 जनवरी की रात महिला ने अपने आशिक को घर पर बुलाया और डंडे से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

No comments

मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

सहायक ग्रेड तीन एवं कोर्ट मैनेजर के पद की कौशल परीक्षा 24 अग...

पक्के मकान के बारे में कभी सोचा ही नहीं था, बनने के बाद लगत...

नव नियुक्त मंत्री गणों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित

5.84 करोड़ की लागत से बनेगा दुलदुला मार्ग ग्रामीणों की वर्षो...

लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़ का विद्युत विस्तार

छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी - जनसंपर्क विभाग की प...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य...

17 बच्चों समेत 71 की मौत, नाइजीरिया मस्जिद हमले में 27 नमाजि...

पूरी तरह AI जनरेटेड फिल्म चिरंजीवी हनुमान का एलान