Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 29

Pages

ब्रेकिंग

ओव्हरलोड धान परिवहन करने वाले वाहन लोगो पर बनीं खतरा

बालोद। जिले के 138 धान खरीदी केंद्रों में धान की स्थिति के बाद अब धान तेजी से उठाव को लेकर दबाव बढ़ गया है। क्योंकि खरीदी केंद्रों में अब जा...



बालोद। जिले के 138 धान खरीदी केंद्रों में धान की स्थिति के बाद अब धान तेजी से उठाव को लेकर दबाव बढ़ गया है। क्योंकि खरीदी केंद्रों में अब जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं। लेकिन इस बीच धान परिवहन में तेजी लाने ट्रांसपोर्टरों की ओर से लगातार यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ट्रकों में क्षमता से कही ज्यादा धान का परिवहन किया जा रहा हैं।

वहीं जिले का यातायात विभाग जो अमुमन छोटे वाहनों पर कार्यवाही करते नज़र आते हैं, लेकिन लगातार ओव्हरलोड धान परिवहन करने वाले ट्रकों को लेकर अब तक सजग नजर नही आ रहे हैं। धान से भरी ओव्हरलोड ट्रकों को सरपट सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। 

इससे दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। साथ ही ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर ओव्हरलोड वाहनों के चलने से दबाव बन गया है। बता दें कि जिले में धान परिवहन के लिए बालोद जिले सहित अन्य जिलों के कुल 4 ट्रांसपोर्टरों को परिवहन करने अनुमति दी गई है। लेकिन ट्रांसपोर्टर यातायात नियम कायदों को ताक में रख परिवहन कर रहे हैं। बेतरतीब ओव्हरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटे से दौड़ा रहे हैं।

No comments

अमिताभ बच्चन ने 'शोले' के 20 रुपये के पुराने टिकट की तस्वीर ...

भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात बहुत जल्द : मुख्यमंत्र...

नदियों और जल स्त्रोतों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का स...

बस्तर की महिलाएं बदल रही हैं आजीविका की तस्वीर

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का ...

जडेजा-स्टोक्स विवाद पर गौतम गंभीर का बयान

छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान

साइबर ठगी का शिकार बना छत्तीसगढ़ पुलिस का सिपाही

बैंक ऑफ बड़ौदा से गायब हुए 50 लाख के गहने, बैंक प्रबंधन पर क...

पुरी दर्शन करने गए शख्स की डूबने से मौत