Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

सत्संग एवं भजन संध्या मे भारत के महासंतो ने सनातन धर्म के प्रति लोगो को जागरूक किया...

  रायपुर। धर्म की रक्षा और जागरूकता को लेकर पूरे देश मे भ्रमण को निकले विभिन्न प्रदेशों से प्रमुख महासंतो ने सफायर ग्रीन विधानसभा मार्ग राय...



 रायपुर। धर्म की रक्षा और जागरूकता को लेकर पूरे देश मे भ्रमण को निकले विभिन्न प्रदेशों से प्रमुख महासंतो ने सफायर ग्रीन विधानसभा मार्ग रायपुर मे आदित्य राजे एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित एक शाम महासंतो के नाम भजन संध्या में  महासंतो द्वारा दीपप्रज्वलन  करने के पश्चात  सत्संग और भजन शुरुआत हुई l सभी भक्तों को अपने धर्म की रक्षा व संस्कृति एवं सफल जीवन जीने के सूत्र महासंतो के द्वारा प्रमुख रूप से प्रज्ञा पीठाधीश्वर  मां साध्वी विभा  गिरी  जी जबलपुर प्रज्ञा धाम से ,महामंडलेश्वर महाराज प्रबोधानंद गिरी जी हरिद्वार तथा हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत श्री रामदास जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति मे उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को जाना तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

 हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्य्क्ष महामंडलेश्वर महाराज स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि भारत ही विश्व मे एक ऐसा देश हैं जो पवित्रता के साथ स्वतंत्र रूप से आजादी के साथ जीना सिखाता हैं और हमारा संविधान ये अधिकार किसी वर्ग या समुदाय को नही देता की वो किसी व्यक्ति का धर्मपरिवर्तन करें जिसके हम घोर विरोधी हैं। प्रज्ञा धाम पीठाधीश्वर  मां साध्वी विभा गिरी  ने बताया आज भी सभी महिलाओं को अपनी हिन्दू धर्म संस्कृति का पालन करना चहिये और आने वाली पीढ़ी को भी धर्मशिक्षा देनी हैं जो सनातन धर्म को आने वाली पीढ़ी को उनके माता-पिता के द्वारा बताया जाना चाहिए। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत रामदास महाराज ने कहा आज भी अगर ये ब्रह्मांड चल रहा है तो उसके पीछे ईश्वर में आस्था रखने वाले मनुष्यों का भी एक बहुत बड़ा योगदान हैं जिसमे निरंतर,पूजा,पाठ,हवन,रुद्राभिषेक ये सब  वातावरण को पवित्रता के साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं।सभी संतो को सिंह परिवार के तीन पीढ़ी अखिलेश सिंह इनके पिता  के पी सिंह और 8 वर्षीय बेटा आदित्य राजे , पत्नी नम्रता सिंह तथा बेटी आस्था ने  श्री फल व शाल देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।उपस्थित सदस्य- मुक्तिनाथ पांडे, शेषनाथ तिवारी, दिनेश अवस्थी, एसके पाठक ,वीरेंद्र सिंह तोमर रामविलास जी , महेंद्र बाफना ,अनिल सिंह, जे.पी.सिंह, विकास रायका, पवन सिंह, जितेंद्र सहगल, अनूप चौहान, विद्या पांडे, शुभरा रजक ,रेखा शर्मा, आई.बी.सिंह, तूलिका पांडे, अनुराग पांडे, धीरेंद्र शर्मा, विजय अमरानी, सुशील खूबचंदानी, कौशल चौधरी,अनिल गुप्ता, विकास शुक्ला, संजय सिंह,रविन्द्र शर्मा, मनोज सिंह, पप्पू मिश्रा एवं अन्य भक्त गण उपस्थित रहेl

No comments