Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

ब्रेकिंग

गरीबों की चिंता है तो भाजपा छत्तीसगढ़ का आवंटन बहाल कराये - मरकाम

  रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के पीएम आवास संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा ह...


 रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के पीएम आवास संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लाखों गरीबों के आशियाने की उम्मीदों पर बिजली गिराने वाले गंदी राजनीति कर रहे हैं। यदि इन्हें गरीबों की चिंता होती तो छत्तीसगढ़ के पीएम आवास का आवंटन रद्द करने का विरोध करते। बल्कि भाजपा के सांसदों ने तो कांग्रेस सांसद द्वारा उठाई गई गरीबों की आवाज को दबाने की बेशर्म हरकत दिखाई। यह इनके गरीब प्रेम की असलियत है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रिश्वतखोरी, कमीशनबाजी, घपले घोटाले भाजपा के चरित्र में हैं। जिसका नजारा छत्तीसगढ़ की जनता ने पंद्रह साल तक हर रोज देखा है। कांग्रेस की सरकार में इनका खेल खत्म हो गया है तो भ्रम पैदा कर रहे हैं। राज्य में पीएम आवास योजना में केंद्र सरकार की नीतियों के अनुरूप हितग्राहियों को आवास दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा आधारहीन आरोप लगाते हुए घटिया राजनीति कर रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी का जो आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है। भाजपा बात बेबात राजभवन को राजनीति का केंद्र बनाने की चेष्टा करती है। शांति भंग करते हैं। फसाद करते हैं। कानून व्यवस्था बिगाडऩे की साजिश करते हैं और राजभवन की सैर करने निकल पड़ते हैं। भाजपा संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा का मान-सम्मान रखना नहीं जानती है। नेता प्रतिपक्ष यह समझ लें कि भाजपा छत्तीसगढ़ में तो जनाधार खो चुकी है अब देश में जनता भाजपा की विदाई के लिए तैयार है। कांग्रेस का हाथ हमेशा सबके साथ रहा है और रहेगा। मोदी भाजपा का हाथ किसके साथ है, यह धरमलाल जी को अच्छी तरह पता है।


No comments

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलग राज्यों से लाये मजदूरों पर ब्लेड से हमला

'मोर गांव मोर पानी' अभियान बना जल संरक्षण का ऐतिहासिक जनांदो...

उद्यानिकी फसल से संतेर पोटाई हुए आर्थिक रूप से सशक्त

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...

DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

छत्तीसगढ़ में एक झटके में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या, गिरफ्तार