Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 25

Pages

ब्रेकिंग

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली, कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा विधायकों में बढ़ी हलचल

  देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम करीब छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सीएम यूसीसी ...

 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार शाम करीब छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सीएम यूसीसी पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा कर सकते हैं। सीएम का दिल्ली दौरा पूर्व प्रस्तावित बताया जा रहा है। इससे पहले धामी रिस्पना पुल स्थित एक होटल में भाजपा संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की ओर से राज्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व वितरण को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने इस दौरान राज्य सरकार और प्रदेश संगठन की कामकाज की भी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने दोनों से आपसी समन्वय से काम करने के भी निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने चुनावों से पहले कैबिनेट की खाली सीटों को भरे जाने और दायित्व वितरण की भी जरूरत बताई। मुख्यमंत्री धामी भी कई बार संकेत दे चुके हैं कि राज्य में दायित्व वितरण जल्द होगा। इसके बावजूद अभी तक भाजपा नेताओं की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। पार्टी के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने लोकसभा की सभी सीटों को 75 प्रतिशत मतों के साथ जीतने का लक्ष्य दिया है।

सरकार-जनता के बीच सेतु बनें कार्यकर्ता: संतोष
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार और आम लोगों के बीच सेतु का काम करें। प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक के बाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास करने होंगे। साथ ही जनता की राय और समस्या को सरकार तक पहुंचाना है। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों से महा जनसंपर्क अभियान से मिले फीडबैक की जानकारी ली। कहा की एक सफल कार्यकर्ता के लिए सक्रियता अहम है। सभी को दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिक सचेत रहने की जरूरत है। प्रत्येक महीने सांसद व विधायकों की गांवों में टिफिन बैठक करने को कहा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर चलाए गए महा जनसंपर्क अभियान की विस्तार से जानकारी दी । 

No comments

मध्यप्रदेश को बना रहे हैं देश का नया फूड बॉस्केट : मुख्यमंत्...

भोपाल से जबलपुर के बीच बनाया जाएगा 255 किलोमीटर लंबा नया ग्र...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की ...

रायपुर में सहकार भारती का प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन, देश...

राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधि...

बांस शिल्पकला बनेगा कमार और बसोड परिवारों के आर्थिक सशक्तिकर...

तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी

कृषि मंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया पारंपरिक पर्व ‘पोर...

तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल