Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 11

Pages

ब्रेकिंग

राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश


  रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर के निमोरा के पास अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। खबरों के अनुसार मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन के टक्कर महिला की मौत की आशंका जताई है। हालांकि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। यह मामला राखी थाना इलाके का है। बतादें कि 24 घंटे में राजधानी में दो अलग-अलग जगहों से संदिग्‍ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। वहीं रायपुर के माना थाना अंतर्गत धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है। कार में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह के रूप में पहचान हुई है, जो शद्दानी दरबार इलाके का बताया जा रहा है। मृतक पुलिस विभाग से रिटायर्ड हवलदार का बेटा बताया जा रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल यह हादसा है या हत्‍या इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची माना थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments

गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्...

वेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न: खाद्य एवं नापतौ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

नशीली सिरप की तस्करी करने वाला आरोपी MP के बालाघाट से गिरफ्त...

कंक्रीट जोड़ से गिर रहा गंदा पानी

डिजिटल रैगिंग के खिलाफ होगी कार्रवाई

स्वच्छता को लेकर कार्यशाला में महापौरों ने बताए भ्रमण के ये...

140 करोड़ का छ.ग. धान कस्टम मिलिंग घोटाला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट क...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि की ओर बढ़ते नवागढ़ के किसान ...