Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 28

Pages

ब्रेकिंग

बदमाशों ने विहिप नेता को गोली मारी

  सहारनपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो...

 

सहारनपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने विश्व हिन्दू परिषद के एक पदाधिकारी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार के यह जानकारी दी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि विहिप की सहारनपुर इकाई के सहमंत्री अभिषेक पण्डित (28) शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे शत्रुघ्न कॉलोनी में अपने घर के बाहर टहल रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। उन्होंने बताया कि गोली पण्डित के दायें हाथ में लगी, उन्हें उपचार के लिये तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। टाडा ने बताया कि पंडित ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी पण्डित पर हमले हो चुके हैं, जांच में पता चला है कि स्थानीय लोगों के साथ उनका कुछ विवाद था और उसकी भी जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभिषेक की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है। 

No comments

प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रहा है, पहाड़ी कोरवा जनजातियो...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोकारी में लगाया ग...

लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद...

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

रायपुर सूटकेस हत्याकांड...इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी

5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन

बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल

100 डॉक्टर्स का हुआ ट्रांसफर

मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी

पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन