Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, September 19

Pages

ब्रेकिंग

आतंकी हमले में 52 की मौत के बाद पाकिस्तान में एक और धमाका

  इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाके के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है। यह बम धमाका इतना भीषण था...

 

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाके के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है। यह बम धमाका इतना भीषण था कि मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया। ये दोनों धमाके एक ही दिन में हुए हैं। 52 लोगों की मौत बलूचिस्तान के मस्तुंग में हुई है। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब खैबर पख्तूनख्वा में हुए धमाके ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरा बम धमाका खैबर के हांगू में हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके बाद मस्जिद का बड़ा हिस्सा ढह गया और बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।  इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 अन्य घायल हैं। कुछ शव मस्जिद के मलबे में दब गए हैं, इसलिए मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हांगू जिले के पुलिस अधिकारी निसार अहमद ने भी मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह धमाका शुक्रवार को दोपहर की नमाज के दौरान हुआ। बम ब्लास्ट के चलते मस्जिद की छत ही धराशायी हो गई। इसके चलते करीब 40 लोग मलबे में फंस गए। इससे पहले सुबह बलूतिस्तान के मस्तुंग में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें अब तक 52 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मस्तुंग में भी धमाका मस्जिद के पास ही हुआ। यह उस वक्त हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजन में जुटे थे। आतंकी हमला इतना भीषण था कि जहां तहां शव और खून बिखरे पड़े हैं। बलूचिस्तान का मस्तुंग जिला आतंकवाद के नजरिए से संवेदनशील है। इस महीने की शुरुआत में भी यहां आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 11 लोग जख्मी हो गए थे। आज के हमले में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है, जो मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात था।

No comments

भारत के नए भाला फेंक स्‍टार जिन्‍होंने नीरज चोपड़ा को पछाड़ा

सेवा पर्व को सार्थक बनाने सामाजिक संस्थाएँ आगे आयें : मुख्यम...

स्वदेशी ही था राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के अंग्रेजों...

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण प...

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश आने वाली पीढ़...

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुन...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्र...

दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष है मिसाल- मंत्री राजव...

जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रहा हर घर शुद्ध जल

फलदार वृक्षों से बदली जिंदगी : सुरेश चन्द्र बने गांव के लिए ...