Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 31

Pages

ब्रेकिंग

दही हांडी उत्सव: मानव पिरामिड बनाते समय दो गोविंदा घायल….

  मुंबई: मुंबई में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो ‘गोविंदा’ घायल ह...

 

मुंबई: मुंबई में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो ‘गोविंदा’ घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उत्सव के दौरान, गोविंदा या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही हांडी’ को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाते हैं। पूरे शहर में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अधिकारी के अनुसार, मध्य मुंबई में एक गोविंदा के घायल होने का मामला सामने आया, वहीं एक अन्य गोविंदा पूर्वी उपनगर में घायल हो गया। ये लोग मानव पिरामिड बनाने की कोशिश करने के दौरान गिरने के कारण घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एक का इलाज परेल में स्थानीय निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में किया जा रहा है और दूसरे गोंिवदा को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गोविंदाओं के घायल होने की स्थिति में निकाय अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की है।

No comments

गंगा बाई ने ई-रिक्शा खरीदकर बदली परिवार की तस्वीर

छत्तीसगढ़ में 8 IPS अफसरों का ट्रांसफर

रायपुर में पेट्रोल-पंप में कैश से भरे बैग की लूट

सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को होगी सजा और ...

सहकारी समितियों में 33,876 मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण

रूस में भूकंप... जापान तक सुनामी की चेतावनी

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का कथावाचक पर भड़का गुस्सा

सेमीफाइनल में युवराज सिंह की इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान की...

सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवा...

नवा रायपुर में बनेगी नई क्रिकेट अकादमी