Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

ब्रेकिंग

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक

मास्को। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आने का दावा क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी के टेलीग्राम चैनल पर किया है। मीडिया रिपोर्ट्...

मास्को। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आने का दावा क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी के टेलीग्राम चैनल पर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि क्रेमलिन के गार्ड्स को पुलिस कमरे के फर्श पर गिरे मिले थे। पुतिन की हालत को देख डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। पुतिन की बीमारी के बारे में सरकार या मीडिया एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। एक टेलीग्राम चैनल जनरल SVR है जिसने यह जानकारी साझा की है। यह टेलीग्राम चैनल रूस के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल का है। टेलीग्राम चैनल पर बताया गया कि पुतिन के कुछ सुरक्षा अधिकारियों को कमरे से गिरने की आवाज आई। सुरक्षा अधिकारी कमरे में गए, तो पुतिन फर्श पर पड़े हुए थे। पुतिन के बगल में टेबल और उस पर रखा सामान भी जमीन पर गिरा हुआ था। राष्ट्रपति पुतिन के सुरक्षा में मौजूद डॉक्टरों को बुलाया गया। चैनल ने दावा किया कि डॉक्टरों ने देखा कि पुतिन का शरीर ऐंठ रहा था और उनकी आंखें ऊपर की तरफ चढ़ गईं थीं। डॉक्टरों की देखरेख में अब पुतिन की हालत में सुधार है। टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीर की मानें तो व्लादिमीर पुतिल कैंसर सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि पुतिन का इन सर्दियों के बाद जीवित रहना मुश्किल है। इस चैनल ने इस अप्रैल को दावा किया था कि पुतिन को साफ दिखाई नहीं देता है। पुतिन को सिर में दर्द भी है। पुतिन ने दावा किया कि पुतिन को एक सर्जरी भी हुई है। 

No comments

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्...

जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्...

मंत्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाई...

राजस्व मंत्री ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से की मुलाक़ात