Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, November 11

Pages

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में इस बार तीन दिवाली मनेगी - अमित शाह

  जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए जगदलपुर की लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर न...

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए जगदलपुर की लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा और घोटालों का आरोप लगाया। शाह ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा, हमें छत्तीसगढ़ में तीन दिवाली मनानी है, पहली त्यौहार वाली, दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को जब सरकार कमल की बनेगी तब और तीसरी दिवाली जब अयोध्या में जनवरी में प्रभु श्रीराम का मंदिर होगा तब प्रभु के ननिहाल में दिवाली मनेगी।  उन्‍होंने कहा, मोदी जी ने पूरे देश भर के ट्राईबलों के सम्मान के लिये, आदिवासियों के सम्मान के लिये ढेर सारे काम किए। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी भाईयों - बहनों को सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास देने का काम मोदी सरकार ने किया है। बतादें कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुी पहुंचे हैं। वे जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह के प्रवास को लेकर जगदलपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया। लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा में मध्य बस्तर में आने वाली तीनों सीटों बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी उपस्थित हैं।

No comments

राज्यपाल रमेन डेका से भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने की म...

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ...

मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमं...

विश्व बाजार में भारत ने फूंका है स्वदेशी का बिगुल : मुख्यमंत...

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : ...

मेकाहारा में बुर्का पहनी महिलाओं ने फेंका भ्रूण

दामाद ने सास को मार डाला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार न...

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनी धनगांव की ज्योति