Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची

 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगो...

 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों के उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष ललसावता को एजल पश्चिम-3 से उम्मीदवार बनाया है। एजल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले को मैदान में उतारा गया है। वर्तमान में इस सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा से विधायक हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री लालथनवाला को उम्मीदवार नहीं बनाया है। हाल में ही उन्हें पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धाक संस्था कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाया गया था। माना जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया है। पार्टी ने राज्य की 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एक सीट लुंगलेई साउथ पर प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया है। मिजोरम मिजो नेशनल फ्रंट के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त होगा। राज्य की 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

No comments

महाराष्ट्र में कोविड के 84 नये मामले

हत्यारा पिता ताउम्र गुजारेगा सलाखों के पीछे

ग्रामीणों से अवैध वसूली करता था थाना प्रभारी, शिकायत के बाद...

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PCC चीफ बैज ने किया ऐलान: युक्तियुक्तकरण के खिलाफ चरणबद्ध आ...