Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

श्रीलंका की पहले बल्लेबाजी पाकिस्तान के खिलाफ

  इंदौर। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श...

 

इंदौर। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका के लिए विश्व कप का आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। अपने पहले मैच में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के हाथों 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस लिहाज से श्रीलंका के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है। पाकिस्तान के सऊद शकील ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर विश्व कप में अपनी छाप छोड़ दी है। उनकी पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। मोहम्मद रिजवान के साथ 120 रनों की साझेदारी कर उन्होंने टीम को संकट से बाहर निकाला। श्रीलंका की बात करें तो उनके पास कुसल मेंडिस के रूप में एक खतरनाक बल्लेबाज है। दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने उन्होंने घुटने नहीं टेके और 25 गेंदों में अर्धशतक लगाकर श्रीलंकाई टीम को मैच में बनाकर रखा। पाकिस्तान ने विश्व कप में 275 या उससे ज्यादा का स्कोर का हर बार बचाव करते हुए 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पाक पावर प्ले के दौरान बड़े शॉट मारने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। साल 2023 में वनडे में पाक टीम पहले 10 ओवर में छक्का नहीं लगा पाई है। श्रीलंका वनडे वर्ल्ड कप में कभी पाकिस्तान को हरा नहीं पाया है। दोनों टीमें आठ बार टकाई हैं। श्रीलंका को सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के चलते धूल गया था।रीलंका और पाकिस्तान विश्व कप से पहले एशिया कप 2023 में भिड़े थे। सुपर 4 स्टेज मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ऐसे में पाक अपना पुराना हिसाब बराबर करना चाहेगी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अबतक 156 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 92 मैचों में पाकिस्तान विजयी रही है। 59 मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं। चार बेनतीजा और एक मुकाबला टाई रहा।

No comments