Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

दो चोर दिनदहाड़े चोरी करने के लिए घर में घुसे

भिलाई। विनोबा नगर चरोदा के घर में रविवार को दिनदहाड़े दो चोर चोरी करने के लिए घर में घुसे। घटना के समय शिकायतकर्ता महिला घर पर अकेली थी। व...

भिलाई। विनोबा नगर चरोदा के घर में रविवार को दिनदहाड़े दो चोर चोरी करने के लिए घर में घुसे। घटना के समय शिकायतकर्ता महिला घर पर अकेली थी। वह सोई थी, तभी आरोपित चुपके से घर में घुसे थे। महिला की नींद खुली और उसने दोनों बदमाशों को देखा तो वह डर गई और भागकर दूसरे कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने पति व परिवार वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिवार वालों के आने तक चोर चोरी करने के बाद जा चुके थे। चोरों ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने बताया कि श्मशान काली मंदिर के पास विनोबा नगर चरोदा निवासी शिकायतकर्ता कंचन पाल सेक्टर-नौ के बीएसपी अस्पताल में अटेंडेंट नर्स है। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने घर पर थी। उसका पति, ससुर व सास तीनों काम पर चले गए थे। शिकायतकर्ता घर के हाल में ही सोई थी। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे दो चोर घर में घुसे और शिकायतकर्ता के कमरे में जाकर आलमारी खोल रहे थे। आलमारी को खोलने की आवाज सुनकर शिकायतकर्ता की नींद खुली और उसने देखा तो दोनों चोर उसके कमरे में घुसे हुए थे। चोरों को देखकर वह डर गई और भागकर बगल वाले कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपनी सास और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले जब घर आए तो महिला कमरे से बाहर आई और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उसने अपने कमरे में जाकर देखा तो आलमारी में से सोने-चांदी के जेवर गायब मिले, जिसकी कीमत दो लाख रुपये आकी गई है। 

No comments