Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 11

Pages

ब्रेकिंग

सिवनी में तेज आवाज के साथ हिली धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज

 

सिवनी। दिवाली के पहले गुरुवार दो नवंबर को दोपहर 12.55 बजे तेज आवाज के साथ धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए। कुछ सेकंड के लिए धरती के हिलने से लोग डर के कारण घरों व दुकानों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी में भी यह भूगर्भीय हलचल दर्ज हुई है। इसमें 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। मुख्यालय व आसपास के गांवों में बीते कुछ माह से लोगों को लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस हो रहे हैं। हांलाकि इनमें से कुछ ही दर्ज किए जा रहे है। इसके पहले बीते 29, 30 सितंबर व एक अक्टूबर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। बीते एक अक्टूबर की रात 9.20 बजे भी 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। हालांकि अब तक लगातार आ रहे भूकंप से जानमाल की हानी तो नहीं हुई है लेकिन कच्चे मकानों में दरारें आ गईं। इससे इनमें रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त है। बीते 29 सितंबर को रिक्टर पैमाने पर 2.9 व 30 सितंबर को 1.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। 

No comments

गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्...

वेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न: खाद्य एवं नापतौ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

नशीली सिरप की तस्करी करने वाला आरोपी MP के बालाघाट से गिरफ्त...

कंक्रीट जोड़ से गिर रहा गंदा पानी

डिजिटल रैगिंग के खिलाफ होगी कार्रवाई

स्वच्छता को लेकर कार्यशाला में महापौरों ने बताए भ्रमण के ये...

140 करोड़ का छ.ग. धान कस्टम मिलिंग घोटाला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट क...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि की ओर बढ़ते नवागढ़ के किसान ...