Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, September 23

Pages

ब्रेकिंग

सारागांव में एक युवक की हत्या

 रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव बंद नाली की नीचे मिला है। पुलिस ने शव का...

 रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव बंद नाली की नीचे मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक के स्वजन को सूचना देकर जांच की जा रही है। खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर यादव उम्र लगभग 23 वर्ष का शव सारागांव में सुरेश ढाबा के पास नाली में मिला। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक पेशे से ड्राइवर था और वह मूलत: खैरागढ़ का रहने वाला था। वह किसी काम से उस क्षेत्र में गया था। हालांकि वहां से कोई गाड़ी बरामद नहीं हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। चेहरा बुरी तरह से सड़ गया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के शव को नाली में पड़े कुछ दिन गुजर गए थे। शव के सड़ने पर जब दुर्गंध उठी तब कुछ लोगों ने जाकर देखा तो शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

No comments

आज से VIP रोड वन वे, नियम तोड़ने पर 25 सौ रुपए जुर्माना

CBI की विशेष कोर्ट में पेश हुए रिटायर्ड IAS, पूर्व परीक्षा ...

EOW ने सौम्या चौरसिया के निज सचिव को किया गिरफ्तार

बालक आश्रम में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले प्रधान अध्या...

शारदीय नवरात्रि में माता की प्रतिमा को लेकर विवाद

28 दिनों तक ED की कस्टडी में रहेंगे पूर्व IAS आलोक और अनिल

नवरात्रि में गरबे के लिए ये हैं 10 बॉलीवुड सॉन्ग

पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर गिराए बम, 30 की ...

हारिस रऊफ ने IND vs PAK मैच के दौरान किया 6-0 का इशारा

कप्तान सूर्यकुमार ने खराब प्रदर्शन पर कही बड़ी बात