Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

ब्रेकिंग

वासुदेव मावलंकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी

  नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में लोकसभा के पहले अध्यक्ष श्री...

 

नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में लोकसभा के पहले अध्यक्ष श्री गणेश वासुदेव मावलंकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी श्री मावलंकर को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मावलंकर का जन्म 27 नवंबर 1888 को बड़ौदा, जो अभी गुजरात का हिस्सा है, में हुआ था। उन्होंने 1937 में बॉम्बे विधान सभा में अहमदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। उन्होंने 1937 से 1946 तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 14-15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक रात को भारत की आजादी तक छठी केंद्रीय विधान सभा के अध्यक्ष रहे। स्वतंत्रता के बाद, उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष का प्रतिष्ठित पद संभाला। 17 नवंबर 1947 से 26 नवंबर, 1949 तक श्री मावलंकर ने अंतरिम संसद में अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने 1952 में पहली लोकसभा के गठन तक कार्यवाही का मार्गदर्शन किया। वह 15 मई 1952 को पहली लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए और 27 फरवरी 1956 में निधन तक उन्होंंने समर्पित रूप से देश की सेवा की। उनकी प्रतिबद्धता और योगदान भारत के विधायी इतिहास का अभिन्न हिस्सा है। श्री मावलंकर का चित्र आंतरिक लॉबी में लोकसभा कक्ष संविधान सदन में रखा गया है और 07 सितम्बर1956 को तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसका अनावरण किया था। 

No comments

पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलग राज्यों से लाये मजदूरों पर ब्लेड से हमला

'मोर गांव मोर पानी' अभियान बना जल संरक्षण का ऐतिहासिक जनांदो...

उद्यानिकी फसल से संतेर पोटाई हुए आर्थिक रूप से सशक्त

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...

DAP को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा

छत्तीसगढ़ में एक झटके में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या, गिरफ्तार