Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

ब्रेकिंग

सीजीपीएससी-2023 के लिए 30 दिसंबर तक होंगे आनलाइन आवेदन

  रायपुर। पीएससी-2023 के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। राज्य सेवा के कुल 242 पदों में भर्ती होनी है। इसके लिए अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक psc...

 

रायपुर। पीएससी-2023 के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। राज्य सेवा के कुल 242 पदों में भर्ती होनी है। इसके लिए अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिम्स 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 13 से 16 जून 2024 के बीच निर्धारित की गई है। इस वर्ष डिप्टी कलेक्टर के आठ पद हैं। इस बार डीएससी का पद नहीं है। हालांकि, पदों की संख्या बढ़ सकती है। पिछले वर्ष राज्य सेवा परीक्षा के लिए लगभग डेढ़ लाख से अधिक छात्रों ने फार्म भरा था। इस बार भी आवेदन अधिक आने की संभावना है। इस बार राज्य सेवा के अलग-अलग 17 तरह के पद हैं। इसमें डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी का पद शामिल है। इसमें सबसे कम जिला पंजीयक के लिए एक पद है। इसी तरह खाद्य अधिकारी के तीन पद हैं। सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी के 44 पोस्ट हैं। जबकि नायब तहसीलदार के इस बार 42 पद हैं। पिछली बार 210 पदों पर वैकेंसी निकली थी।

No comments

दिग्गज अभिनेत्री का निधन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...

जया बच्चन के बर्ताव पर भड़की कंगना रनौत

वनडे सीरीज में 34 साल बाद पाकिस्तान की शर्मनाक हार

अमेरिका में बदमाशों ने फिर किया हिंदू मंदिर पर हमला

नेपाल से लगे 7 जिलों में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सीएम य...

हाई कोर्ट ने अस्पतालों की अव्यवस्थों को लेकर जताई नाराजगी

कोरबा के मतदाता सूची में गड़बड़ी

छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन जमा होगा 43 नगर पालिकाओं में प्रॉपर्...