Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

ब्रेकिंग

खडगे ने की 'देश के लिए करें दान' अभियान की शुरुआत

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पार्टी की स्थापना के 138वें साल पर सोमवार को पार्टी के 'देश के लिए करें दान' अ...

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पार्टी की स्थापना के 138वें साल पर सोमवार को पार्टी के 'देश के लिए करें दान' अभियान की शुरुआत की और कहा कि इस अभियान में देश के बाग़रीक़ों के सहयोग से आम जन की प्रगति में मदद मिलेगी। श्री खडगे ने आज यहां अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के लिए दान करने से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने का काम करेगी। उन्होंने कहा “कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता की मदद मिलती रही है। महात्मा गांधी जी ने भी देशवासियों की मदद लेकर देश को आजादी दिलाई थी। यह पूरे देश में एक मुहिम बन रही है जिसमें लोग आगे आकर देश के लिए डोनेट कर रहे हैं।” अभियान को सफल बनाने के लिए दान देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा , “ 'डोनेट फ़ॉर देश' अभियान हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवादियों का पक्ष लेने वाली तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है। इसके लिए डोनेट.इन पर लॉग ऑन कर अपना महत्वपूर्ण योगदान ज़रूर प्रदान करें। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज कोष' से प्रेरित है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “भारतीय संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रखने एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास को संजोए रखने का यह देशव्यापी आंदोलन है। देश को आगे ले जाना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है जिसे हमें मिलकर निभाना होगा।” इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर देश के नागरिकों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा “इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए हम 'डोनेट फ़ॉर देश' के जरिए एक और कदम आगे बढ़ रहे हैं। 'डोनेट फ़ॉर देश' कैंपेन में हम आम जनता के साथ जुड़ेंगे, आपकी मदद से देश की सामाजिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करेंगे। आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता का साथ मिला है। हमें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए फिर से आपकी जरूरत है। आगे आएं और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”

No comments