Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग

बीकानेर में बच्ची से दुष्कर्म, एक को हिरासत में लिया…

  जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पु...

 

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है जब नाबालिग लड़की दूध लेने के लिए गई थी और वह अन्य बच्चों को देखकर उनके साथ खेलने लगी। पुलिस ने बताया कि तभी पड़ोसी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़िता को बीकानेर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सीय प्रशिक्षण किया गया। नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया, ‘‘अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। ट्रेन में सफर करते समय उसे हिरासत में लिया गया। उसे आगे की जांच के लिए उसे बीकानेर लाया जा रहा है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments

पी.एम फसल बीमा योजना: किसानों की फसलों के लिए सुरक्षा कवच

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल...

हाथियों से सुरक्षा के लिए नई पहल

उद्योग मंत्री देवांगन ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियो...

3 करोड़ की हेरोइन केस...IB-NCB-ATS की एंट्री

मतांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगाया बोर्ड

मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत

सड़क पर रील्स बनाने के मामले में हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया

अनवर ढेबर के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज