Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 19

Pages

ब्रेकिंग

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह को कांधा दिया, मंत्री सहित नेता हुए शामिल

   रायपुर। स्कूल, उच्च शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल (91 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम...

 

 रायपुर। स्कूल, उच्च शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल (91 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे मौलश्री विहार से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए निकली। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह का कांधा दिया। बृजमोहन अग्रवाल की मां की अंतिम यात्रा में भाजपा के छत्‍तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेता भी शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि मां का अंतिम संस्‍कार मारवाड़ी शमशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले मंत्री की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सांसद सुनील सोनी, मंत्रीगण, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनीतिक-सामाजिक पदाधिकारियों ने भी निधन पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने एक्स पर कहा कि हमारे कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मां पिस्तादेवी अग्रवाल के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति। 

No comments

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्ण...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण...

आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम ग्रामीण पर्यटन :...

माओवादी दंपति ने किया आत्मसमर्पण

विराट कोहली के लंदन वाले घर में टीम इंडिया ने की पार्टी, जान...

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प ने 35 मिनट तक फोन पर की बात, कां...

इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष और तेज होने की आशंका

भाई ने की बड़ी बहन की हत्या

कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में किया वृक्...