Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 5

Pages

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा

    दिवंगत सैनिकों की वीर नारियां "सद्भावना कार्यक्रम" में करती है तैयार तिरंगे भोपाल :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज मुख्यमंत...

  

दिवंगत सैनिकों की वीर नारियां "सद्भावना कार्यक्रम" में करती है तैयार तिरंगे

भोपाल :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में असम के तिनसुकिया में हस्तनिर्मित विशेष तिरंगा भेंट किया गया। सैनिक परिवार की वीर नारियां असम में भारतीय सेना की सद्भावना कार्यक्रम अंतर्गत संचालित लायपुली स्टिचिंग सेंटर में यह तिरंगे तैयार करने का कार्य करती हैं। इसमें मशीनों का उपयोग न किया जाकर, तिरंगे पूर्णत: हस्तकला से निर्मित किये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन के श्री निखिल दवे और श्री प्रखर दवे ने मुलाकात कर यह विशेष तिरंगा भेंट किया। लिट चौक फाउंडेशन द्वारा नागरिकों को राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जांबाज सिपाहियों और सैन्य अधिकारियों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से केन्द्र में निर्मित तिरंगे झंडे विशिष्ट व्यक्तियों को भेंट किए जाते हैं। तिरंगों के निर्माण से अर्जित आय भी सैनिक परिवारों के कल्याण के लिये व्यय की जाती है। राष्ट्र के लिए सैनिकों के योगदान के पुण्य स्मरण और युवा पीढ़ी को बलिदानियों के शौर्य से अवगत कराने के लिए इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

No comments

शास, गोकुल राम वर्मा प्राथमिक शाला रामनगर में डिजिटल मुस्कान...

भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में आनंद ग्रामों के विकास और...

राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जि...

मंत्री रामविचार नेताम ने किया आश्रम के कल्पना कक्ष का निरीक...

ग्राम सिरियाखोह के शालाओं और आँगनबाड़ी केन्द्र में एफएचटीसी ...

स्वास्थ्य विभाग का काम सिर्फ इलाज करना नहीं है, बल्कि बीमारी...

अम्बेडकर अस्पताल में एक ही साथ कोरोनरी बाईपास सर्जरी एवं हृद...

ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा ‘सुपर 40’

सावन के रंगों में रंगा मंत्री निवास, महिला पत्रकारों संग मंत...