Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 3

Pages

ब्रेकिंग

पाकिस्तान: विस्फोट में दो सुरक्षा कर्मियों की मौत, आठ घायल

  इस्लामाबाद । पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार काे हुए विस्फोट में दो सुरक्षा कर्मियों की जान चली गयी और अन्य आठ...

 

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार काे हुए विस्फोट में दो सुरक्षा कर्मियों की जान चली गयी और अन्य आठ घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रांत के खारन जिले के लिज्जय इलाके के पास अर्धसैनिक बलों के एक वाहन पर निशाना बनाकर हमला किया गया। वाहन में सवार जवान आम चुनावों के लिए जिले के एक मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनाती के लिए जा रहे थे। हमले के बाद बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। स्थानीय पुलिस ने कहा कि सड़क किनारे शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण लगाया गया था जिसे रिमोट कंट्रोल से विस्फोट गया था। इस हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

No comments

जेठा हाई स्कूल को मिला गणित शिक्षक, पढ़ाई को मिली नई दिशा

वनाधिकार क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका—वन विभाग...

शिक्षा व्यवस्था हुई सुदृढ़ अब सभी शालाओं में शिक्षक उपलब्ध

पी.एम सूर्य घर योजना से राजीव दंडोना के घर का बिजली बिल हुआ ...

राजभवन के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई बिदाई

हमने सच्चे राष्ट्र सेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्त...

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्य...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों का किया द...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्...

अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ने माली में 3 भारतीयों को बनाय...