Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 14

Pages

ब्रेकिंग

त्‍योहारी सीजन में उत्‍तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर

  रायपुर। त्‍योहारी सीजन में उत्‍तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बिहार के छपर...

 

रायपुर। त्‍योहारी सीजन में उत्‍तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बिहार के छपरा जिले तक चलने वाली सारनाथ एक्‍सप्रेस गुरुवार से अब नियमित पटरी पर दौड़ने लगेगी। रेलवे के इस फैसले से उत्‍तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बतादें कि उत्तर भारत में पड़ने वाले कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण सुरक्षा के लिहाज से रेलवे प्रशासन ने सारनाथ एक्सप्रेस को दो दिसंबर से 29 फरवरी तक अलग-अलग तारीख में रद कर रखा था। सारनाथ एक्सप्रेस के रद होने की वजह से प्रयागराज, वाराणसी और छपरा जाने वाले यात्रियों को पिछले तीन महीने से काफी परेशानी का सामान करने के साथ दूसरे ट्रेनों से जाने को मजबूर होना पड़ रहा था। वहीं उत्तर भारत जाने वाले इस मुख्य ट्रेन के नियमित ना चलने के कारण यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलना भी मुश्किल हो गया था। रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक छपरा से दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस गुरुवार से अब नियमित फिर से अपनी पटरी पर दौड़ने लगेगी। ठीक इसी तरह दुर्ग से चलकर छपरा जाने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 29 फरवरी को रद रहेगी और एक मार्च से नियमित चलेगी।

No comments

आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामानों की आपूर्ति, छह एजेंसिया...

नशे में चूर हेडमास्टर पहुंचा स्कूल, तत्काल निलंबित

अग्निशमन विभाग और इंडियन नेवी ने निकाली भर्ती

पान मसाला फैक्ट्री से फैल रहा प्रदूषण, लोगों को सांस लेने मे...

नेपाल के रास्ते भारत में घुस सकते हैं लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए...

15 साल के बालक के साथ युवती ने किया दुष्कर्म

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही यूथ टेस्ट सीरीज

गहरी खाई में गिरा बोर खनन ट्रक, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

23 इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर, 8 महिलाएं भी शामिल

बिना मान्यता वाले निजी स्कूलों के खिलाफ हाई कोर्ट का फैसला