Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री साय 2 मार्च को जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का करेंगे लोकार्पण
स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 मार्च को जश्पुर जिले में प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जिले तथा क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय वहां विकासखंड फरसाबहार के ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेगें। यहां गिरी गोवर्धन पर्वत में बने सांस्कृतिक मण्डप और 3 मार्च से निरंतर 24 घंटे तक होने वाले ‘‘हरे कृष्ण, हरे राम’’ नाम का उच्चारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय यहां कलश यात्रा एवं अधिवास कार्यक्रम में भी शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इसी तरह विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत ही तपकरा में आयोजित आमसभा में शामिल होगें तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेगें, साथ ही वे गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम डांडटोली में आयोजित शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होकर आमजनों को संबोधित करगें। मुख्यमंत्री श्री साय इस दौरान जिला मुख्यालय जशपुर में आयाजित स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

No comments

सिंगापुर में सूमो सलाद की मालकिन जेन ली की मौत पर मचा बवाल…

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप

भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट से मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया

नौनिहालों के पोषण के साथ ही सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने क...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 11 करोड़ 52 ला...

6 शातिर चोर गिरफ्तार

पत्नी ने आयोग को सुनाई व्यथा, तो दूसरी महिला पर कार्रवाई

गिरफ्तार हुए हाइवे पर रील्स बनाने वाले 7 रईसजादे

जल्द ही रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो रेल

’बच्चों से जुड़ी योजनाओं का हो शत.प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण क्रि...