Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

ब्रेकिंग

कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

   रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। लोकसभा...

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद चुनिंदा उम्मीदवारों के नाम भेज दिए हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत सहित पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री, किसान नेता, पार्षद, प्रोफेशनल कांग्रेस के नेता, महिला प्रत्याशी व कई नए चेहरों के नाम शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कुल 150 उम्मीदवारों के नाम प्राप्त हुए थे, जिसके बाद सूची में तीन से चार बार शार्ट लिस्टिंग की गई। भाजपा की सूची ने कांग्रेस को एक बार फिर सोचने को विवश कर दिया है। लोकसभा सीटों पर समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। भाजपा के 11 प्रत्याशियों की सूची में सात नए चेहरे हैं। बस्तर व कोरबा की जीती हुई सीट में प्रत्याशी दोहराए जा सकते हैं, वहीं बाकी सीटों पर कांग्रेस की ओर से चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं।

No comments

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्...

जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्...

मंत्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाई...

राजस्व मंत्री ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से की मुलाक़ात