Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 12

Pages

ब्रेकिंग

हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार

   रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में होली की रात हत्या करने वाले एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

  

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में होली की रात हत्या करने वाले एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित नारायण साहू ने नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या से पहले नारायण ने नाबालिग से कहा कि तू मर्डर कर, मैं तेरी जमानत ले लूंगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक के पेट और छाती में 11 बार चाकू घोंप दिया। फिर दोनों लाश को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित नारायण साहू (गोलू), नाबालिग और मोहित सोनकर (27) एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि जब वो शराब खरीदने जाते थे तो मोहित उन्हें जानबूझकर परेशान करता था। वह उनसे ज्यादा पैसे ले लेता और उसके बदले में कम शराब देता था। उनसे बचे पैसे वापस मांगते तो वह दबंगई दिखाता था। नारायण रोज-रोज की परेशानी को खत्म करना चाहता था। उसने एक महीने परेशान होने के बाद होली के दिन हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने नाबालिग दोस्त से मदद मांगी। नारायण ने कहा कि तू मोहित का मर्डर कर दे, तू नाबालिग है, अगर पकड़ा गया तो मैं तेरी जमानत करवा दूंगा। घरवालों को भी पैसे दे दूंगा। कुछ दिन बाद सब ठीक हो जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक मोहित शराब पीने का आदी था। वह घरवालों से अलग रहता था। मोहित सोनकर की कुछ समय पहले शादी हुई थी। शराब की लत से तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। मोहित की मां और छोटा भाई भी पहले साथ ही रहते थे, मगर घरवालों से लगातार झगड़ा करने की वजह से वे भी अलग रहने लगे।

No comments

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया - बिजली बिल से मिली आज़ादी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंद...

युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की...

न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्याय...

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्...

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों में भय होना...

तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक – अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधा...

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता...

मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरक...