Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

ब्रेकिंग

कांग्रेस समेत दूसरी पार्टी के14 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर बोले

मुक्तेश्वर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 1...

मुक्तेश्वर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा में अब तक कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों के 14 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। तीन बार के कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल भी अब भाजपा में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा में ‘एंट्री’ के मानक तय हो जाने चाहिए। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भाजपा में आ रहे लोगों की स्क्रीनिंग करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने रविवार को नैनीताल के मुक्तेश्वर स्थित लेटीबूंगा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्वविहीन हो चुकी है। कांग्रेस ने हाल में अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ को बहाल करने की बात कही गई है। यह साफ-साफ तुष्टीकरण की राजनीति है। यह घोषणा पत्र कांग्रेस नहीं, मुस्लिम लीग का नजर आ रहा है। इस दौरान सीएम ने केंद्र व अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम ने जनता से नैनीताल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को जिताने का आह्वान किया।खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर सियासी वार किया। बकौल सीएम-हम समान नागरिक संहिता की बात करते हैं और कांग्रेस तुष्टिकरण को बढ़ावा देते हुए वोटों के लिए राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सबके सशक्तीकरण, यूसीसी और महिला सुरक्षा की बात कर रहा है। देश की जनता अब आगे बढ़ चुकी है। जनता मोदी को पुन प्रधानमंत्री बनाएगी।

No comments

रूस में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ, 49 लोगों की मौत की आशंका

ऋषभ पंत की चोट और मौसम ने बढ़ायी भारतीय टीम के लिए परेशानी

‘उदयपुर फाइल्स रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

तोमर बंधुओं की अग्रीम जमानत याचिका खारिज

हिरासत में मौत मामले में CG High Court ने सुनाया फैसला

IIIT में 25 सीटें आरक्षित

हाई कोर्ट ने कोल डस्ट और फ्लाइ ऐश को लेकर लिया स्वतः संज्ञान

भाजपा नेता संतोष कटारिया से महिला ने की 41 लाख की ठगी

सिम्स की OPD में बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

तेज रफ्तार ने ले ली वन मंत्री के भतीजे की जिंदगी