Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 27

Pages

ब्रेकिंग

तीसरे चरण के चुनाव में 19 प्रत्‍याशियों ने नाम लिए वापस

   रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में...

 

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन 22 अप्रैल को कुल 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। तीसरे चरण के कुल प्रत्याशियों में 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान सात मई को आयोजित होगा। इस लोकसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल बनाम विकास उपाध्याय, दुर्ग से विजय बघेल बनाम राजेंद्र साहू, कोरबा से सरोज पांडेय बनाम ज्योत्सना महंत के बीच रोचक मुकाबला होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ के 15,701 मतदान केंद्रों में तीसरे चरण का चुनाव होगा। इसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिन्हित हैं। दूसरे चरण के चुनाव में 10 जिलों के लिए आरक्षित 2,779 वाहनों में से 1,991 वाहनों में जीपीएस डिवाइस स्थापित किया गया है।  

No comments

प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रहा है, पहाड़ी कोरवा जनजातियो...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोकारी में लगाया ग...

लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद...

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

रायपुर सूटकेस हत्याकांड...इन 6 बड़ी वजहों से फंसे आरोपी

5 जुलाई को नगरीय निकाय के कर्मचारियों का प्रदर्शन

बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल

100 डॉक्टर्स का हुआ ट्रांसफर

मेकाहारा में हॉस्पिटल के गार्ड ने की चोरी

पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन