Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 12

Pages

ब्रेकिंग

24 घंटे में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से फैली सनसनी

   बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में 24 घंटे में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने स...

 

 बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में 24 घंटे में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालोद के पुरुर थाना से एक किमी की दूरी पर एक शव मिला। शव सड़े-गले अवस्था में मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह घटना पुरुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस शव बरामद कर जांच में जुटी हुई है।  एक दिन पहले शुक्रवार को ग्राम कोरगुडा में एक बुजुर्ग का शव खेत में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के गले और पैर में गहरे चोट के निशान पाए गए है। धारदार हथियार से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरगुडा में एक वृद्ध का अपने ही खेत पर शव मिला है। मृतक के गले और पैर मे गहरे चोट के निशान पाए गए है। शव को देखने पर धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। वहीं कुछ ही दूरी पर मृतक का साइकिल मिला है। बताया गया है कि मृतक सुबह अपने घर से पैरा लाने निकला था। घटना को करीबन सुबह नौ बजे के आसपास की है। शव की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति फगवा राम (52 वर्ष) के नाम से हुई है। हत्या का कारण अभी अज्ञात है।

No comments

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2-1 से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

144 पौवा देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता बरती ज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर त...

प्रसव के बाद महिला की मौत, 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सीएमएच...

पंडरी स्थित ट्रस्टी की जमीन को अजय तिवारी ने भू.माफिया हरिबल...

एम्बुलेंस सेवा नहीं मिलने से नवजात की मौत, जिम्मेदार कौन ?

105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उत्तराधिकार को लेकर दत्तक पिता का दावा खारिज