Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 18

Pages

ब्रेकिंग

लोकसभा के बाद निकाय चुनाव पर चढ़ा सियासी पारा, प्रत्याशी चयन को BJP की यह रणनीति

   देहरादून । लोकसभा के बाद निकाय चुनाव पर चढ़ा सियासी पारा, प्रत्याशी चयन को BJP की यह रणनीति लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने निकाय चुनाव की...

 

 देहरादून । लोकसभा के बाद निकाय चुनाव पर चढ़ा सियासी पारा, प्रत्याशी चयन को BJP की यह रणनीति लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हर निकाय में प्रत्याशी चयन को प्रभारी नियुक्त कर दो से तीन नामों का पैनल बनाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हर निकाय में प्रत्याशियों का पैनल बनाने को जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद दो से तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे। पैनल पर प्रदेश संसदीय समिति विचार करेगी और उसके आधार पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। भट्ट ने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों लिए पूरी तरह तैयार है। संगठन स्तर पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भट्ट ने बताया-पार्टी की प्राथमिकता फिलहाल ज्यादा से ज्यादा वोटरों को निकाय की मतदाता सूची में जोड़ने की है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ को दी गई है। उत्तराखंड में अन्य राज्यों से सस्ती बिजली : महंगी बिजली के संबंध में पूछे सवाल पर भट्ट बोले-उत्तराखंड में बिजली की दरें अन्य राज्यों से कम हैं। साथ ही शत प्रतिशत बिजली आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तुलना में कांग्रेस की सरकारों ने बिजली के दाम ज्यादा बढ़ाए हैं।

No comments

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्ण...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण...

आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम ग्रामीण पर्यटन :...

माओवादी दंपति ने किया आत्मसमर्पण

विराट कोहली के लंदन वाले घर में टीम इंडिया ने की पार्टी, जान...

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प ने 35 मिनट तक फोन पर की बात, कां...

इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष और तेज होने की आशंका

भाई ने की बड़ी बहन की हत्या

कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर कलेक्टोरेट परिसर में किया वृक्...