Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग

जंगल में शिकार के लिए लगाए गए करेंट की चपेट में आकर शिकारी की मौत

   रायगढ़। जंगलो में शिकार का खेल बदस्तूर जारी है। ग्रामीण अंचलों में वन विभाग की निष्क्रियता से जंगल मे वन्य जीव असुरक्षित है, आलम यह है क...

 

 रायगढ़। जंगलो में शिकार का खेल बदस्तूर जारी है। ग्रामीण अंचलों में वन विभाग की निष्क्रियता से जंगल मे वन्य जीव असुरक्षित है, आलम यह है कि लामीदरहा जंगल में आधीरात दंपति के साथ एक व्यक्ति जंगली सूअर का शिकार करने करेंट लगया था। उसी करेंट के चपेट में आ कर युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक सूरज किस्पोट्टा पिता रमेश किस्पोट्टा उम्र 21 साल निवासी ग्राम छोटे रेगड़ा थाना चक्रधर नगर रहवासी है। सूरज ट्रेक्टर चालक है। जो गांव में ही रहने वाली शादीशुदा महिला को अपनी पत्नी बनाकर रखा था। वहीं, सोमवार को पत्नी से मारपीट झगड़ा लड़ाई करने के बाद उसे भी जंगल अपने एक मित्र गेन्दू मिंज के साथ लामीदरहा जंगल गया था। उस समय रात करीब 1 बज रहा था। तभी कुछ दूर जंगल के अंदर जाने पर जंगल के अंदर बिछाए गए करेंट की चपेट में सूरज आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  इस घटना को देखकर बदहवास मृतक की पत्नी तथा उसका मित्र मौके से किसी तरह घर आए और घर के सदस्यों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को अवगत कराया गया। ऐसे में पुलिस टीम तथा गांव के सरपंच मनोज पटेल व स्थानीय लोग व मृतक के स्वजनों ने घटनास्थल गए और लाश को कब्जे में पीएम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया हैं। सूत्रों के मुताबिक घटना में शामिल मृतक के मित्र गेन्दू मिंज को पुलिस ने हिरासत में ली हैं और पूरे प्रकरण पूछताछ कर रही हैं। मेरे द्वारा गांव वासियों को कई बार इस तरह के कृत्य से दूर रहने की समझाईश दी गई है। इस तरह के कृत्य से कोई भी बेकसूर की जान अपनी जान गवा सकता हैं। आज फंदा लगाने वाले कि जान गई है। पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी गई। 

No comments

पी.एम फसल बीमा योजना: किसानों की फसलों के लिए सुरक्षा कवच

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल...

हाथियों से सुरक्षा के लिए नई पहल

उद्योग मंत्री देवांगन ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियो...

3 करोड़ की हेरोइन केस...IB-NCB-ATS की एंट्री

मतांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगाया बोर्ड

मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत

सड़क पर रील्स बनाने के मामले में हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया

अनवर ढेबर के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज