Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 2

Pages

ब्रेकिंग

विष्णु यादव ने छोड़ी कांग्रेस भाजपा में किया प्रवेश

  बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट से तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भा...

 

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट से तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे। जगन्नाथ मंगलम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उसी वक्त उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। बता दें कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं। विष्णु यादव द्वारा बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद संगठन के कान खड़े हो गए थे। कांग्रेस की संवाद एवं संपर्क समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बिलासपुर पहुंचकर संगठन के नेताओं के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की थी। इसके बाद रात में विष्णु यादव के घर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया था। हालांकि विष्णु यादव ने उनकी बात नहीं मानी और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की कर लिया।

No comments

राज्य के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष...

प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को ...

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मु...

शिविर में राजस्व प्रकरणों का मौके पर समाधान

बाँस के टिशू कल्चर के माध्यम से सूक्ष्म प्रजनन पर पांच दिवसी...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री...

महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े कोंडागांव के प्रवास पर

दो लाख के इनामी समेत तीन माओवादी गिरफ्तार

हाई कोर्ट ने सिम्स के अधिकारियों को लगायी फटकार

पीएम किसान योजना से 3 हजार किसानों के नाम कटे