Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 26

Pages

ब्रेकिंग

13 मजदूरों को कलेक्‍टर ने कराया रिहा, वापस लौटे घर

  जगदलपुर। कर्नाटक में बंधक रहे बस्तर जिले के ग्राम कोलेंग के सभी 13 आदिवासी श्रमिक सकुशल घर लौट आए हैं। रोजगार के लिए पलायन कर कर्नाटक पह...

 

जगदलपुर। कर्नाटक में बंधक रहे बस्तर जिले के ग्राम कोलेंग के सभी 13 आदिवासी श्रमिक सकुशल घर लौट आए हैं। रोजगार के लिए पलायन कर कर्नाटक पहुंचे इन श्रमिकों ने वहां से संदेश भेजकर कथित ठेकेदार द्वारा घर नहीं लौटने देने की बात जिला प्रशासन तक पहुंचाई थी। संदेश मिलने के बाद कलेक्टर विजय दयाराम के ने प्रशासन, पुलिस और श्रम विभाग की टीम बनाकर श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। बुधवार को ये सभी आदिवासी श्रमिक जगदलपुर लौट आए। घर लौटते ही श्रमिकों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से भेंट की और अपनी पूरी व्यथा सुनाई। सकुशल वापसी के लिए प्रशासन का आभार भी जताया।   श्रमिकों ने बताया कि कुछ माह पहले अधिक मजदूरी की लालसा में सुकमा होते कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्गा पहुंचे थे। वहां पांच साथी टेंट के कार्य में और आठ सुपारी के बगीचे में काम करते थे। पिछले तीन-चार माह से पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा था और घर भी लौटने नहीं दिया जा रहा था। बंधक जैसी स्थिति में श्रमिक वहां रहने को विवश थे। बस्तर जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से कर्नाटक राज्य में श्रमिकों की मजदूरी दर के हिसाब से 14 हजार सौ रूपए मासिक की दर से 13 श्रमिकों को पांच लाख 93 हजार 500 रूपए ठेकेदार से भुगतान कराया गया। कलेक्टर से श्रमिकों की चर्चा के अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना व श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

No comments

युक्तियुक्तकरण से सशक्त हो रही शिक्षा व्यवस्था

त्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – ...

अंतरिक्ष अभियान में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री ...

शराब पीते पकड़े गए हेडमास्टर, डीईओ ने किया निलंबित

कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि ...

शराब पीने की लालच में लूट की घटना को अंजाम दिया

आईआईटी भिलाई में समस्या का स्थायी समाधान जरूरी

राजनांदगांव में बड़े लेवल पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

गोंदिया-मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या