Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

ब्रेकिंग

जागेश्वर यादव हुए पद्मश्री से सम्मानित..मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई..

   रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले “बिरहोर के भाई” के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की रा...

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले “बिरहोर के भाई” के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया। पने सोशल मीडिया हैंडल X में बधाई संदेश में उन्होंने लिखा है कि – छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले “बिरहोर के भाई” जागेश्वर यादव जी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  द्वारा पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आदिवासी उत्थान के लिए प्रतिबद्ध आपका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। गौरतलब है कि जागेश्वर यादव का नाम 2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था। जशपुर जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जागेश्वर यादव ने आदिवासियों को साक्षर करने और शिशु मृत्यु दर कम करने जैसे बड़े कार्य किए हैं।

No comments

नॉर्वे शतरंज के पहले दौर में मैग्नस कार्लसन ने डी. गुकेश को ...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...

स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम:...

राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत किय...

नाला में बने चेक डेम से पानी को तरसते किसानों के चेहरे पर आई...

अभिलेख में त्रुटि सुधार होने पर बहुत खुश हैं पवन अब मिलेगा श...

बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

लिव-इन में रह रही युवती की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश