Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 5

Pages

ब्रेकिंग

आत्मरक्षा में निपुण हो बेटियां, प्रदेश व देश का नाम करें रोशन

 बिलासपुर। बेटियों में साहसिक खेलों के प्रति में दिलचस्पी बढ़ रही है। रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित मार्शल आर्ट में इस बार ...

 बिलासपुर। बेटियों में साहसिक खेलों के प्रति में दिलचस्पी बढ़ रही है। रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित मार्शल आर्ट में इस बार बड़ी संख्या में आत्मरक्षा की कला में निपुण होने के लिए आई है, ताकि कभी आवश्यकता पड़ी तो खुद के साथ दूसरों की मदद कर सके।   उनमें मार्शल आर्ट सीखने की ललक देखकर प्रशिक्षक भी उन्हें आत्मरक्षा का हर वह पैंतरे सीखा रहे हैं, जो अति कारगर है। मार्शल आर्ट में इस बार बच्चों की संख्या 45 है। पिछले साल की तुलना में यह संख्या अधिक है। सबसे अच्छी बात यह है कि इनमें 22 बेटियां हैं। अभिभावक भी बेटियों का मजबूत बना रहे हैं, ताकि भविष्य में वह किसी पर आश्रित न रहे। इसके अलावा आत्मरक्षा की इस कला में निपुण होकर शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। वह प्रशिक्षण के माध्यम से इतनी परिपक्व हो रही है कि आगामी दिनों में होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा सके। उन्हें प्रशिक्षक घनश्याम मार्शल आर्ट की बारीकियां सीखा रहे हैं। उनमें इस खेल को लेकर गजब उत्साह है। यही कारण है कैंप के समय से पहले पहुंच जाती है। इसके अलावा खिलाड़ियों के बीच समय-समय अभ्यास मुकाबला भी कराया जाता है, ताकि उनका मनोबल बढ़े। आने वाले दिनों में मार्शल आर्ट सीखने के लिए बच्चों की संख्या और बढ़ेगी।

No comments

शास, गोकुल राम वर्मा प्राथमिक शाला रामनगर में डिजिटल मुस्कान...

भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में आनंद ग्रामों के विकास और...

राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जि...

मंत्री रामविचार नेताम ने किया आश्रम के कल्पना कक्ष का निरीक...

ग्राम सिरियाखोह के शालाओं और आँगनबाड़ी केन्द्र में एफएचटीसी ...

स्वास्थ्य विभाग का काम सिर्फ इलाज करना नहीं है, बल्कि बीमारी...

अम्बेडकर अस्पताल में एक ही साथ कोरोनरी बाईपास सर्जरी एवं हृद...

ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान दे रहा ‘सुपर 40’

सावन के रंगों में रंगा मंत्री निवास, महिला पत्रकारों संग मंत...