रायपुर। पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने नारायणपुर में क...
रायपुर। पत्रकारों
से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार को
कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या,
बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ तथा बीजापुर में बम विस्फोट में बच्चों की मौत पर
भी सवाल खड़ा किया। अहाता आबंटन में भ्रष्टाचार पर भी उन्होंने सवाल खड़ा
किया, इसके साथ ही दावा किया कि प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में
उपचुनाव होना तय है।
नारायणपुर
जिले में कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम बैस की
गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती
है। पूरी कांग्रेस पार्टी अपने मृत नेता के परिजनों के साथ खड़ी है। इसके
पहले भी दंतेवाड़ा में हमारे नेता जोगा पोयाम की भी हत्या हुई थी। जब भाजपा
नेताओं की हत्या होती है तब भाजपा उसे टार्गेट कीलिंग बताती है, हमारे
नेताओं की हत्या हो रही है इस पर सरकार चुप्पी साधे हुये है।
जब
से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है राज्य में आपराधिक घटनायें बढ़ गयी।
अपराधी बेलगाम हो गये है। राजधानी से लेकर सरगुजा, बस्तर तक कोई सुरक्षित
नहीं है। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है।
जांच कमेटी के रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस पार्टी इस घटना पर अपनी रणनीति बनायेगी। कांग्रेस पार्टी पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है।
No comments