Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

ब्रेकिंग

बस्तर में आठ, रायपुर में 11 जून को पहुंचेगा मानसून

  रायपुर। प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मानसून निर्धारित समय से पांच दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग के ...

 

रायपुर। प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मानसून निर्धारित समय से पांच दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून इस वर्ष आठ जून तक बस्तर क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगा। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उसके आगे बढ़ने की रफ्तार यथावत रही तो 11 जून को मानसून रायपुर पहुंच जाएगा और 15 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। इधर, रविवार को मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हवा में ठंडकता आने से तपिश से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।  अगले चार से पांच दिनों में मानसून दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंध़ड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। तापमान गिरा और गर्मी से मिली थोड़ी राहतसप्ताह के पहले दिन सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई।

No comments

रूस में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ, 49 लोगों की मौत की आशंका

ऋषभ पंत की चोट और मौसम ने बढ़ायी भारतीय टीम के लिए परेशानी

‘उदयपुर फाइल्स रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

तोमर बंधुओं की अग्रीम जमानत याचिका खारिज

हिरासत में मौत मामले में CG High Court ने सुनाया फैसला

IIIT में 25 सीटें आरक्षित

हाई कोर्ट ने कोल डस्ट और फ्लाइ ऐश को लेकर लिया स्वतः संज्ञान

भाजपा नेता संतोष कटारिया से महिला ने की 41 लाख की ठगी

सिम्स की OPD में बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

तेज रफ्तार ने ले ली वन मंत्री के भतीजे की जिंदगी