Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, September 18

Pages

ब्रेकिंग

ओडिशा में भाजपा विस की 80 सीटों पर आगे, 24 साल बाद उलटफेर के आसार

भुवनेश्वर ।  ओडिशा विधानसभा के चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 147 सीटों में से 80 सीटों पर बढ़त के साथ राज्य म...

भुवनेश्वर ।  ओडिशा विधानसभा के चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 147 सीटों में से 80 सीटों पर बढ़त के साथ राज्य में उलटफेर करते हुए सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। मतगणना रुझानों के बारे में निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को 49 और कांग्रेस पार्टी को 15 सीटों पर बढ़त मिली हुयी है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का उम्मीदवार एक सीट पर आगे चल रहा है, जबकि दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। राज्य के उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पूर्वी तटीय क्षत्रों में भाजपा मजबूत होकर उभरी है। पार्टी को आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में भी बढ़त मिली है। पिछले 24 साल से राज्य में शासन का नेतृत्व कर रहे बीजद नेता एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कांताभांजी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लक्ष्णम बाग से 1441 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि हिंजिली सीट पर वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के शिशिर कुमार मिश्रा से 3643 वोट से आगे चल रहे हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव की मतगणना में भी भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि एक सीट पर बीजद और एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है। 

No comments

भारत के नए भाला फेंक स्‍टार जिन्‍होंने नीरज चोपड़ा को पछाड़ा

सेवा पर्व को सार्थक बनाने सामाजिक संस्थाएँ आगे आयें : मुख्यम...

स्वदेशी ही था राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के अंग्रेजों...

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण प...

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश आने वाली पीढ़...

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुन...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्र...

दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष है मिसाल- मंत्री राजव...

जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रहा हर घर शुद्ध जल

फलदार वृक्षों से बदली जिंदगी : सुरेश चन्द्र बने गांव के लिए ...