Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 3

Pages

ब्रेकिंग

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड में नई सरकार बनाने का न्योता दिया, सात को लेंगे शपथ

 रांची । झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने आज यहां राजभवन में हेमंत सोरेन को राज्य में नई सरकार बनाने का न्योता दिया। श्री सोरेन ने झा...

 रांची । झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने आज यहां राजभवन में हेमंत सोरेन को राज्य में नई सरकार बनाने का न्योता दिया। श्री सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मिले और तभी उन्हें यह न्योता मिला है।अब हेमंत सोरेन 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन से पहले शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा झारखंड के तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेताओं ने कहा कि राजभवन से हेमंत सोरेन को सरकार गठन करने का न्योता मिला है। झारखंड में वर्ष 2019 के दिसंबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन की सरकार चल रही है। हेमंत सोरेन जब जेल गए थे, तो चंपाई सोरेन को उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। झारखंड हाईकोर्ट ने 28 जून को हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। रिहाई के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं।

No comments

राज्य के रजत जयंती पर इस बार होगा भारतीय वायुसेना का प्रदर्श...

मुख्यमंत्री साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर अपवंच...

महिला आरक्षक का शव कपड़े के फंदे में पंखे से लटका हुआ मिला

1 करोड़ 70 लाख के ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के...

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

रायपुर में रॉयल ट्रेवल्स के बस ड्राइवर पर FIR

रायपुर के सैलून दुकान में महिला से रेप

रायपुर : हेडमास्टर ने बनाया महिला टीचर्स का अश्लील वीडियो

रिश्वत लेने के आरोप में 3 डॉक्टरों समेत 6 लोग गिरफ्तार

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 'मोर गोठ ल सुनगा, हर घर मुनगा अभि...