Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 6

Pages

ब्रेकिंग

शराबी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

  जांजगीर चांपा। शराबी पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म किया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्...

 

जांजगीर चांपा। शराबी पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म किया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 30 जून की सुबह घरेलू काम करने दूसरे के घर गई थी। घर पर 12 साल की बेटी, 10 और 5 साल के दो बेटे थे। जब वह काम से शाम 6.30 बजे वापस घर पहुंची तो नाबालिक लड़की ने अपने साथ उसके पिता द्वारा किए दुष्कर्म की जानकारी दी। बालिका ने बताया कि शराब के नशे में दोपहर 3 से 4 बजे के बीच उसके पिता देवराज कैवर्त्य घर आया और उसे अलग कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी उसके बड़े बेटे ने भी दी कि उसके पिता ने दोनो भाई को पैसे देकर बिस्किट लाने के लिए भेजा था और दीदी के साथ गलत काम किया। अकलतरा थाना में आरोपी पिता देवराज कैवर्त्य (36) के खिलाफ धारा 376(3) व पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपित को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 36 साल के कलयुगी पिता द्वारा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले की सर्वत्र निंदा हो रही है। 

No comments

पुलिस ने खोज निकाले 50 लाख के गुम मोबाइल, 250 लोगों को लौटाए...

पुलिसकर्मियों पर गबन का आरोप

युवक ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

मोदी ने धामी से ली धराली आपदा और राहत एवं बचाव कार्यों की जा...

उत्तरकाशी पहुंचे धामी ने आपदा नियंत्रण कक्ष से की राहत एवं ब...

स्वाधीनता दिवस हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक : मुख्यमंत्...

जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करने वाला ही खिलाड़ी: मुख्यमं...

छत्तीसगढ़ में बिना मान्यता के चल रहे 330 नर्सरी स्कूलों के म...

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक माओवादी किया ढेर

20 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी 'परिणीता', फिल्म का ट्रेलर ...