Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का राजभवन पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

  कल 31 जुलाई को लेंगे शपथ रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उन...

 

कल 31 जुलाई को लेंगे शपथ

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।

No comments

रायपुर में पत्थर से सिर कुचलकर युवक का मर्डर

रायपुर में बोरी के अंदर मिली सड़ी-गली लाश

स्वस्थ प्रदेश से ही बनाएंगे समृद्ध प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुँचे

शिव मंदिर जिसके लिए थाईलैंड-कंबोडिया के बीच छिड़ा युद्ध

Ullu, ALTT, Desiflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म बैन

यश दयाल पर एक और रेप का आरोप

बरसात के मौसम में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचे

चोरी की 5 सोल्ड बाइक के साथ चोर गिरोह के 3 गिरफ्तार

महानदी जल विवाद का हो सकता है समाधान