Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 30

Pages

ब्रेकिंग

चार लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

 श्रीनगर ।  दक्षिणी कश्मीर में हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में अब तक 4.17 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आधिकार...


 श्रीनगर
।  दक्षिणी कश्मीर में हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में अब तक 4.17 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 4.17 लाख श्रद्धालु हिमालय में गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रा संपन्न होने में अभी करीब एक महीना शेष है, इसलिए अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को अभूतपूर्व सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के बीच धार्मिक भजन गाते हुए बालटाल और नुनवान पहलगाम के दोहरे मार्गों से तीर्थयात्रियों के नये जत्थे आगे बढ़े। यात्रा सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों के लिए आवास, स्वास्थ्य, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक दैनिक जरूरतों सहित दोनों यात्रा मार्गों पर विस्तृत व्यवस्था की है। बावन दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा गत 29 जून को अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यह यात्रा आगामी 19 अगस्त को समाप्त होगी। तीर्थयात्री 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर गुफा मंदिर में पूजा करते हैं, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग है। 

No comments

गंगा बाई ने ई-रिक्शा खरीदकर बदली परिवार की तस्वीर

छत्तीसगढ़ में 8 IPS अफसरों का ट्रांसफर

रायपुर में पेट्रोल-पंप में कैश से भरे बैग की लूट

सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को होगी सजा और ...

सहकारी समितियों में 33,876 मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण

रूस में भूकंप... जापान तक सुनामी की चेतावनी

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का कथावाचक पर भड़का गुस्सा

सेमीफाइनल में युवराज सिंह की इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान की...

सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवा...

नवा रायपुर में बनेगी नई क्रिकेट अकादमी