Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, November 11

Pages

ब्रेकिंग

नक्सलियों ने एक और युवक को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की हत्या कर दी। खबरों के अनुसार, युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते ...

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की हत्या कर दी। खबरों के अनुसार, युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने जनअदालत में उसे मौत की सजा सुनाई।

घटना रविवार को भैरमगढ़ के जैगूर के जंगल में हुई, जहां नक्सलियों ने एक जनअदालत का आयोजन किया था। वहां ग्रामीणों के बीच युवक को सजा सुनाकर बंधक बना लिया गया। सोमवार सुबह युवक का शव गांव के पास पाया गया। नक्सलियों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माध्यम से एक पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

युवक की पहचान सीतु मंडावी के रूप में की गई है। खबरों के अनुसार सीतु मंडावी पर 2021 से पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप था। नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप को आधार बनाकर उसकी हत्या की सजा दी। नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए एक पर्चा जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सीतु मंडावी की हत्या उनके द्वारा मुखबिरी करने के आरोप में की गई है।

भैरमगढ़ के एसडीओ पी. तारेश साहू ने बताया कि यह घटना जांगला थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी रवाना हो गई है। घटनास्थल काफी दुर्गम इलाके में स्थित है, और विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
अब तक 18 ग्रामीणों की मुखबिरी के संदेह में हत्या

बतादें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल से मात खा रहे नक्सली अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए टारगेट किलिंग पर उतर आए हैं। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक नक्सलियों ने 18 ग्रामीणों की मुखबिरी के संदेह में हत्या की है। यहां तक कि छात्र को भी नहीं छोड़ा। दो साथी नक्सली को भी जनअदालत में मृत्युदंड की सजा दी है।

No comments

राज्यपाल रमेन डेका से भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने की म...

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष ...

मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमं...

विश्व बाजार में भारत ने फूंका है स्वदेशी का बिगुल : मुख्यमंत...

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : ...

मेकाहारा में बुर्का पहनी महिलाओं ने फेंका भ्रूण

दामाद ने सास को मार डाला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर जिले में चार न...

महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनी धनगांव की ज्योति